Gopalganj News : कटेया में महाजाम में फंसे रहे स्कूली वाहन, भूख-प्यास से तड़पते रहे बच्चे

Gopalganj News : सोमवार को कटेया बाजार में घंटों जाम लगा रहा. जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहे. जाम खत्म करने की चिंता किसी को नहीं थी. स्कूली वाहनों में बच्चे भूख-प्यास से तड़पते दिखे.
कटेया. सोमवार को कटेया बाजार में घंटों जाम लगा रहा. जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहे. जाम खत्म करने की चिंता किसी को नहीं थी. स्कूली वाहनों में बच्चे भूख-प्यास से तड़पते दिखे. जाम इतना था कि सड़क पर गाड़ियां चींटी की जैसी रेंगती नजर आयीं. बाजार में जाम बस स्टैंड से लेकर स्टेट बैंक व कन्या उच्च विद्यालय से लेकर सब्जी मंडी तक लगा रहा. सबसे हैरान करने की बात यह है कि थाना गेट के सामने आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों की बसें बच्चों को लेकर जाम में फंसी रहीं.
प्रशासन बरत रहा उदासीनता
अपराह्न के 3:30 बज रहे थे. बच्चे भूख-प्यास से छटपटा रहे थे. लेकिन थाने का एक भी स्टाफ बाहर निकल कर जाम हटाते नहीं दिखे. सड़क किनारे ठेला व फुटपाथी दुकान लगाने के कारण बाजार में लगा रहा. इनके द्वारा अपनी दुकान सड़कों पर ही लगायी जाती है. लोगों की शिकायत है कि बाजार में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे थाने से ही संचालित होते हैं. यदि प्रशासन चाहे, तो कटेया में एक सेकेंड के लिए जाम नहीं लगेगा. प्रशासन की उदासीनता से यह जाम लगता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




