Gopalganj News : रिटायर्ड फौजी की हत्या कर टाइल्स व्यवसायी को गोली मारनेवाले अपराधियों व शूटर के करीब पहुंची पुलिस

Gopalganj News : मीरगंज शहर की टाइल्स दुकान में घुसकर रिटायर्ड फौजी सतेंद्र सिंह की हत्या कर व्यवसायी नयन प्रसाद को गोली मारने के मामले में फरार अपराधियों और शूटर की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी (स्पेशल टास्क फोर्स) एक्टिव हो गयी है.
मीरगंज. मीरगंज शहर की टाइल्स दुकान में घुसकर रिटायर्ड फौजी सतेंद्र सिंह की हत्या कर व्यवसायी नयन प्रसाद को गोली मारने के मामले में फरार अपराधियों और शूटर की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी (स्पेशल टास्क फोर्स) एक्टिव हो गयी है. हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में एसआइटी ने सीवान और उत्तर प्रदेश में अपराधियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है.
एसआइटी की छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता की उम्मीद
एसआइटी की छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. हालांकि, एसआइटी की ओर से इस ऑपरेशन को गुप्त रखा गया है. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ऑपरेशन की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं. पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि हत्या में शामिल अपराधियों के करीब एसआइटी पहुंच चुकी है और जल्द ही इस चर्चित हत्याकांड का पुलिस खुलासा कर सकती है. पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर गौर करें, तो सीवान व गोपालगंज पुलिस की एसआइटी की संयुक्त छापेमारी में मुख्य आरोपित राजकिशोर पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
मुख्य आरोपित के खुलासे पर छापेमारी
सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता गांव निवासी स्व. मुंशी पंडित के पुत्र राजकिशोर पंडित ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां दी थी, जिसके बाद एसआइटी ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की है. एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जायेगा. फिलहाल एसआइटी गंभीरता से लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर घेराबंदी कर छापेमारी करने में जुटी हुई है. एसआइटी ने इस ऑपरेशन में यूपी पुलिस का भी सहयोग लिया है.यह है गोलीकांड-हत्या का पूरा मामला
दो फरवरी को बाइक सवार अपराधियों ने मीरगंज थाने के मीरगंज शहर में टाइल्स व्यवसायी नयन प्रसाद की दुकान में घुसकर फायरिंग की थी. फायरिंग में वृंदावन के निवासी पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई रिटायर्ड फौजी सतेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गयी. वहीं, टाइल्स व्यवसायी नयन प्रसाद गोली लगने से घायल हो गये. दोनों अपराधी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के इरादे से दुकान में पहुंचे थे. बाइक सवार दोनों अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग की और थावे की तरफ फरार हो गये. पुलिस ने अब तक एक अभियुक्त सीवान के बड़हरिया थाने के गौसीहाता निवासी राजकिशोर पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




