Gopalganj News : जिले के 35 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आज से, प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्र से लेकर वज्रगृह तक पुलिस बलों की हुई तैनाती

Gopalganj News : सोमवार से बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है. परीक्षा केंद्र से लेकर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका रखने के लिए बनाये गये वज्रगृह तक पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.
गोपालगंज. सोमवार से बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है. परीक्षा केंद्र से लेकर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका रखने के लिए बनाये गये वज्रगृह तक पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. प्रशासन ने कई स्तरों पर परीक्षा की निगरानी करने की योजना बनायी है. परीक्षा केंद्र के आसपास मंडराने वाले नकल माफियाओं पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. पदाधिकारी तथा पुलिस बल का गश्ती दल प्रत्येक आधा घंटे पर परीक्षा केंद्रों का दौरा करेगी.
समय-समय पर होगा औचक निरीक्षण
डीएम-एसपी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी समय-समय पर सेंटर पर औचक निरीक्षण करेंगे. डीएम प्रशांत कुमार सीएच परीक्षा में प्रतिनियुक्त किये गये छोटे से बड़े पदाधिकारी व केंद्राधीक्षक को चेता चुके हैं कि किसी भी स्तर पर परीक्षा में कदाचार हुआ, तो इसमें संलिप्त पदाधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जायेगा.
एडमिट कार्ड में गड़बड़ी, तो साथ लाएं फोटो आइडीडमिट कार्ड के साथ कोई एक फोटो आइडी जरूर लाएं परीक्षार्थी
मैट्रिक के परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के साथ कोई एक फोटो आइडी जरूर लाएं. जिन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड के फोटो में गड़बड़ी है या किसी अन्य की तस्वीर छप गयी है, वैसे छात्रों के लिए यह फोटो आइडी ही काम आयेगा. फोटो आइडी के रूप में छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा फोटोयुक्त बैंक की पासबुक लेकर आ सकते हैं. पाली पाली 9:00 बजे, तो दूसरी पाली में 1:30 बजे के बाद इंट्री बंद हो जायेगी.
केआर कॉलेज में बने मॉडल सेंटर पर हुई सजावट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि परीक्षा शुरू होने से पहले आधा घंटे पहले केंद्र के गेट को बंद कर दिया जायेगा और इसके बाद से परीक्षार्थियों को इंट्री नहीं होगी. पहली पाली में सुबह 9:00 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर 1:30 से पहले केंद्र के अंदर प्रवेश कर लेना होगा. लेट होने पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी परीक्षा के निर्धारित समय से 50 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे.
मॉडल सेंटरों पर भव्य सजावट, छात्रों का होगा स्वागत
इस बार की मैट्रिक परीक्षा में जिले के चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिला मुख्यालय में डीएवी प्लस टू स्कूल तथा एसएस बालिका प्लस टू स्कूल को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उधर, हथुआ अनुमंडल में डॉ राजेंद्र प्रसाद हाइस्कूल तथा महारानी पूनम साही बीएड कॉलेज को भी आदर्श घोषित किया गया है. इन केंद्रों पर भव्य सजावट की गयी है. यहां परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के स्वागत की भी तैयारी की गयी है. केंद्राधीक्षक तथा वीक्षक यहां परीक्षा के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं का फूल देकर स्वागत करेंगे.
क्या कहते हैं जिला पदाधिकारी
डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा चुका है, कदाचारमुक्त परीक्षा होगी. परीक्षा में किसी भी तरह व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




