Gopalganj News : महाशिवरात्रि कल, जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, लगेगा हर-हर, बम-बम का जयकारा

Updated at : 24 Feb 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : महाशिवरात्रि कल, जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, लगेगा हर-हर, बम-बम का जयकारा

Gopalganj News : बुधवार को अति दुर्लभ संयोग में महादेव की पूजा-अर्चना होगी. शिवालयों में हर-हर, चम-बम के नारे गूजेंगे, गांव से लेकर शहर तक विभिन्न शिव मंदिरों में आस्था और भक्ति का सैलाब जलाभिषेक के लिए उमड़ेगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. बुधवार को अति दुर्लभ संयोग में महादेव की पूजा-अर्चना होगी. शिवालयों में हर-हर, बम-बम के नारे गूजेंगे, गांव से लेकर शहर तक विभिन्न शिव मंदिरों में आस्था और भक्ति का सैलाब जलाभिषेक के लिए उमड़ेगा. महादेव की आराधना के लिए पवित्र महाशिवरात्रि व्रत बुधवार को होना है. इसके लिए शिवालय में जहां तैयारी की जा रही है. वहीं भक्त भी महादेव की भक्ति के लिए तैयार हैं. पर्व को लेकर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है.

गूंजने लगे महादेव के भक्ति गीत

मंदिरों के रंग-रोगन के लिए झालर लगाये गये हैं. महादेव के भक्ति गीत एक दिन पहले से ही गूंज रहे हैं. प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्था के प्रबंध विभिन्न मंदिर कमेटियों द्वारा किये गये है. उधर, महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में भी उत्साह है, उपवास रख कर भक्त व्रत की तैयारी में लगे हुए हैं.

सुरक्षा के भी रहेंगे कड़े प्रबंध

महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले और जलाभिषेक के लिए भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन चौकस है, मेले में सुरक्षा बल पुलिस अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. इसके लिए हर जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

यहां उमड़ेगी भीड़, लगेगा मेला

महाशिवरात्रि पर जिले के विभिन्न शिवालयों में भीड़ उमड़ेगी. शहर के जनता सिनेमा रोड में स्थित बालखंडेश्वर नाथ मंदिंर, पुलिस लाइन शिवाजी चौक, हलखोरी साह के पोखरा, बंजारी चौक, ब्रह्मस्थान स्थित शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ आयेगी. इसके अलावा सिंहासनी, डुमरिया, सिधवलिया, शेर, बरौली, बढ़ेयां मोड, मांझा स्थित शिव मंदिर, नवादा, हथुआ, अमवा विजयपुर, बनकटा, फुलवरिया, गरेया खाल, बलिवन सागर, कटेया के घुर्नाकुड, भोरे के लीचक, हुस्सेपुर स्थित शिव मंदिर स्थित शिवालय में भारी संख्या में लोग जलाभिषेक करते हैं. यहां मेला भी लगता है. कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कुल मिलाकर पूरा जिला शिव की भक्ति में शिवमय दिखेेगा.

हथुआ में दो स्थानों पर भव्य मेले का होगा आयोजन

हथुआ. प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में बुधवार की सुबह से ही भीड़ उमड़ेगी. दूर-दराज से श्रद्धालु अपने परिवार के साथ हथुआ के शिवालयों में पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगे, सर्वाधिक भीड़ बड़ा कोईरीली के बउरहवा शिव मंदिर व बाबू सहाय हाता स्थित पृथ्वी पालेश्वर शिव मंदिर में रहेगी. दोनों स्थानों पर भव्य मेले का भी आयोजन किया जायेगा. महिला व बच्चे मेले में जम कर खरीदारी भी करते हैं, इसके अलावा कुसौंधी के शिव मंदिर में भी दूर दराज से श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए पहुंचेगे. वहां भी मेला सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

पुलिस लाइन से निकलेगी शिव की बरात

गोपालगंज. देवाधिदेव महादेव के विवाह के उत्सव की तैयारियां पूरी हो गयी हैं, हर-हर महादेव के जयघोष से इलाका गूंजने लगा है. बुधवार को भगवान शिव की भव्य बरात शहर में निकलेगी. इसमें देव मुनियों के साथ भूत-बेताल शामिल होंगे. शहर स्थित पुलिस लाइन शिव मंदिर से शोभायात्रा की शक्ल में विशाल बरात निकलेगी, महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इसका श्रीगणेश रुद्राभिषेक से होगा. विगत दो दशक से चली आ रही परंपरा के तहत इस बार भी महाशिवरात्रि पर शहर में शिवजी की बरात निकलेगी. बरात में आम से लेकर खास तक शामिल हंगि, इसके लिए लोगों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है, पुलिस लाइन में सजावट के बीच उत्सव का माहौल है. पुलिस लाइन परिसर में स्थित चंद्रशेखरनाथ मंदिर से शुक्रवार को दिन में दो बजे शिव बरात निकलेगी, जो शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भ्रमण करेगी. इसके बाद शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय व बाहरी कलाकार प्रस्तुति देंगे.

इस बार की महाशिवरात्रि है खास

गोपालगंज. महाशिवरात्रि देवाधिदेव भगवान शिव और मां शक्ति के मिलन का महापर्व है. श्रद्धा से महादेव पूजन करने से साधकों को इच्छित फल, धन, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है, भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का महापर्व शुक्रवार को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जायेगा. महाशिवरात्रि पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहा है. आचार्यों के अनुसार तिथि, वार और नक्षत्र मिलकर विशेष संयोग का योग बना रहे हैं. शिव पूजन में मदार, बिल्व पत्र, धतूरा पुष्प तथा भांग आदि चढ़ाकर नैवेद्यों के साथ भोग लगाना चाहिए, दिन भर उपवास कर रात में शिवजी का पूजा करनी चाहिए,

बैकुंठपुर थाना परिसर में आज से शुरू हो जायेगा शिव महोत्सव

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना परिसर स्थित शिवमंदिर में दो दिवसीय वार्षिक शिव महोत्सव बुधवार से शुरू हो जायेगा. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस व पब्लिक समन्वय से महोत्सव की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन शिव महोत्सव का विधिवत समापन हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन