Gopalganj News : डीटीओ कार्यालय की जांच में मिली गड़बड़ी, आइटी मैनेजर के कार्यों की जांच के लिए टीम का हुआ गठन

Gopalganj News : डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. डीएम के अचानक डीटीओ कार्यालय पहुंचने पर हड़कंप मच गया.
गोपालगंज. डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. डीएम के अचानक डीटीओ कार्यालय पहुंचने पर हड़कंप मच गया. वहां उपस्थित सभी लोगों से उनकी उपस्थिति के कारण की विस्तार से जानकारी ली. एक व्यक्ति द्वारा कार्यालय में आने के कारणों का उचित जवाब नहीं देने पर डीएम द्वारा इसकी विस्तृत जांच करायी गयी, उसके मोबाइल की जांच कराकर अंततः संतुष्ट होने पर उसे जाने दिया गया.
सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के दिये गये निर्देश
जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राहुलधर दुबे की कमेटी बनाकर परिवहन विभाग के आइटी मैनेजर और उनसे संबद्ध शाहिद की गतिविधियों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के निर्देश दिये गये. सभी संभागों का विस्तृत निरीक्षण करते हुए उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी. आइटी मैनेजर मजरुल हक से विस्तृत पूछताछ करते हुए डीटीओ द्वारा पिछले 15 दिनों के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये.
पूरे परिसर में 17 और नये सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश
डीटीओ के कार्यालय निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभी तक नये डीटीओ के साइन बोर्ड नहीं लगा है, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी. पूरे परिसर में 17 और नये सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाएं, जिससे पूरे परिसर का कवरेज हो सके. साथ ही, सीसीटीवी कवरेज के एक महीने के फुटेज को सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिये गये.
हिट एंड रन में इंश्योरेंस कंपनी के साथ करें बैठक
हिट एंड रन में सहायता राशि के लिए आयी हुई महिला की समस्या की जानकारी लेते हुए डीएम द्वारा शीघ्र निस्तारण करने और विभिन्न दुर्घटनाओं एवं हिट एंड रन मामलों में दी जाने वाली सहायता राशि संबंधित इंश्योरेंस कंपनी के प्रमुख के साथ बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.कर्मियों को दिया आइकार्ड लगाने का आदेश
लिपिक विजय सिंह, प्रभात कुमार एवं अन्य कर्मियों को अपने पहचान पत्र लगाकर रहने के निर्देश दिये गये. विभिन्न संभागों में बहुत ज्यादा आवेदन पत्र रखे हुए देखने पर डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह अतिरिक्त पुराने आवेदन के प्रपत्रों को व्यवस्थित रखवाना सुनिश्चित करें. वाहनों के फिटनेस, परमिट, ड्राइवरी लाइसेंस, लर्निंग आदि सभी सेवाओं की विस्तृत पूछताछ करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी प्रदत्त सेवाओं से संबंधित एवं उपलब्ध कराने के निर्धारित समय अवधि के साथ बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये गये. सभी कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति बनवाने और उसी के आधार पर वेतन निर्गत करने के निर्देश दिये गये.
ऑफिस में आये लोगों से ली जानकारी
अपने कार्यों को लेकर आए हुए लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों और किसी प्रकार की धन उगाही आदि की विस्तृत पूछताछ की गयी. स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने आये विभिन्न लोगों द्वारा अपनी समस्याओं को बताया गया, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा एडीटीओ से इन समस्याओं का निराकरण का निर्देश देते हुए परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं की विस्तृत समीक्षा करने हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
“हेल्प यू ” काउंटर को भी सक्रिय
करें
“हेल्प यू ” काउंटर को भी सक्रिय करने का निर्देश दिया गया, साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि आवेदन लेकर आने वाले आगंतुकों के सभी प्रकार के आवेदनों को पंजीबद्ध करते हुए उन्हें प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराएं. किसी भी परिस्थिति में ऊपर के संभागों में आम जन का प्रवेश वर्जित रहेगा.
स्मार्ट कार्ड को तत्काल उपलब्ध कराने का आदेश
पिछले छह माह से ड्राइवरी लाइसेंस के स्मार्ट कार्ड प्राप्त नहीं होने पर आये हुए बरौली प्रखंड के तौकीर अंसारी का कार्ड शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये. निरीक्षण के क्रम में डीटीओ एएन राजू, प्रधान सहायक परिवहन विभाग संतोष कुमार आदि मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




