Gopalganj News : सेंट्रल बैंक में केसीसी के फर्जीवाड़े की जांच लिए डीएम ने बनायी टीम, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Updated at : 19 Feb 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : सेंट्रल बैंक में केसीसी के फर्जीवाड़े की जांच लिए डीएम ने बनायी टीम, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Gopalganj News : सेंट्रल बैंक की महम्मदपुर शाखा में केसीसी लोन के नाम पर भूमिहीन किसानों के साथ हुए फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद प्रशासन गंभीर हो गया है. मामले की जांच शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. सेंट्रल बैंक की महम्मदपुर शाखा में केसीसी लोन के नाम पर भूमिहीन किसानों के साथ हुए फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद प्रशासन गंभीर हो गया है. मामले की जांच शुरू हो गयी है. डीएम प्रशांत कुमार सीएच एक्शन मोड में आ गये.

फ्रॉड के शिकार हुए लोगों के बयान को किया रिकॉर्ड

डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, वरीय उपसमाहर्ता बैंकिंग, एलडीएम जितेंद्र जमुआर की गठित कर एक सप्ताह के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट तलब की है. डीएम के द्वारा कमेटी के गठन होने के बाद लिप्त लोगों व बैंक अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. उधर, सारण रेंज के डीआइजी के आदेश पर सिधवलिया एसडीपीओ अभय रंजन ने फ्रॉड के शिकार हुए लोगों के बयान को रिकॉर्ड करने के बाद पुलिस के स्तर से भी जांच तेज कर दी है. फ्रॉड के इस मामले में कुछ जनप्रतिनिधि व बैंक के अधिकारी व कर्मियों की संलिप्तता की बात भी सामने आ रही है.

सर्टिफिकेट केस होने के बाद सामने आया सच

पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह के आरोप को डीएम ने गंभीरता से लेकर कार्रवाई का आदेश दिया है. आरोप है कि 2008 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए किसानों के नाम पर फर्जी एलपीसी और जमीन की रसीद लगाकर केसीसी राशि निकाल ली. अब 15 वर्षों के बाद जब बैंक की ओर से सर्टिफिकेट केस किया गया, तो खुलासा हुआ कि उनके नाम पर लोन भी लिया गया है.

भूमिहीनों का कैसे बना भू-स्वामित्व प्रमाणपत्र?

जिन किसानों के नाम पर केसीसी की राशि उठी है, वे वाकई में भूमिहीन हैं या नहीं. यह गंभीर जांच का विषय है. अगर वे भूमिहीन हैं, तो उनके नाम पर आखिर भू- स्वामित्व प्रमाण कैसे बना. जांच हुई, तो सीओ कार्यालय की संलिप्तता से भी इन्कार नहीं किया जा सकता. सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही, महम्मदपुर और कुशहर पंचायतों के दर्जनों भूमिहीन किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बैंक से राशि निकालकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन