गोपालगंज में सड़क किनारे खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Published by :Preeti Dayal
Published at :27 Apr 2026 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
child playing roadside hit by bike dead

अस्पताल की तस्वीर

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले में 8 साल के मासूम की मौत के बाद मातम पसर गया. मामला जिले के भोरे थाना इलाके से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था, तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके के कल्याणपुर गांव में दर्दनाक हादसा हुआ. सड़क किनारे खेल रहे 8 साल के मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. इलाज के दौरान बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई. दूसरी तरफ बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल है.

क्या है पूरा मामला ?

गोपालगंज के भोरे थाना इलाके के कल्याणपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 साल के मासूम की जान चली गई. सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी संजय कुमार के बेटे सूर्यांश कुमार के रूप में हुई.

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या देखा?

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चा सड़क के किनारे खेल रहा था. तभी गोपालपुर थाना इलाके के भटवालिया गांव निवासी अर्जुन कुमार की तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे में बाइक सवार भी घायल

हादसे में बाइक सवार अर्जुन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. दूसरी तरफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में बेटे की बारात से कुछ घंटे पहले पिता को अपराधियों ने मारी गोली, पसरा मातम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन