Jio फ्री में दे रहा Snapchat+ सब्सक्रिप्शन, बस कर लें ये प्लान रिचार्ज

जियो अपने दो नए प्लान में दे रहा फ्री स्नैपचैट सब्सक्रिप्शन / एआई इमेज
अगर आप भी Snapchat यूजर हैं और फ्री में ऐप के प्लस फीचर्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर Jio के नये प्लान्स आपके लिए हैं. कंपनी अपने दो नये प्लान्स में स्नैपचैट का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. जानिए यहां पूरी डिटेल्स.
Reliance Jio ने अपने यूज़र्स के लिए दो नये प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें अब Snapchat+ (Snapchat Plus) सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया गया है. कंपनी ₹111 और ₹459 के दो प्लान यूजर्स के लिए लेकर आयी है. हालांकि, दोनों प्लान्स की खासियतें और फायदे एक-दूसरे से काफी अलग हैं. ₹111 वाला प्लान एक डेटा वाउचर है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है. वहीं ₹459 वाला प्लान पूरी सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है.
Jio का 111 रुपये वाला प्लान
यह प्लान एक डेटा ऐड-ऑन वाउचर है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 5GB डेटा मिलता है. इस प्लान के साथ यूजर दो OTT ऑप्शन में से किसी एक को चुन सकते हैं, जिसमें JioGames Mobile (56 दिनों के लिए) और JioGames Mobile + FanCode + Snapchat+ शामिल हैं.
इन सब्सक्रिप्शन को MyJio ऐप के जरिए यूजर्स एक्टिवेट कर सकते हैं.
जियो का 459 रुपये वाला प्लान
कंपनी का ₹459 वाला प्लान एक फुल सर्विस प्लान है, जिसमें कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं. इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और डेली 2GB डेटा + 5GB बोनस डेटा शामिल है.
इसके अलावा इस प्लान में कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जैसे-
- JioGames Mobile
- Snapchat+ सब्सक्रिप्शन
- JioHotstar Mobile (3 महीने)
- JioAICloud के साथ 50GB फ्री स्टोरेज
इतना ही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को Gemini AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत ₹35,100 बताई गई है. इसके साथ Google Cloud का 5000GB स्टोरेज और अन्य फीचर्स भी दिए जाते हैं.
Snapchat+ सब्सक्रिप्शन में क्या बेनेफिट्स मिलते हैं?
Snapchat+ (Snapchat Plus) स्नैपचेट का एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, जिसमें यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं, जो फ्री वर्जन में नहीं होते. इसमें-
- यूजर्स किसी एक फ्रेंड को हमेशा के लिए टॉप पर पिन कर सकते हैं.
- अपने दोस्तों की लोकेशन हिस्ट्री (पिछले 24 घंटे) देख सकते हैं.
- कौन आपकी स्टोरी दोबारा देख रहा है, यह पता लगा सकते हैं.
- Snapchat ऐप का आइकन बदल सकते हैं.
- चैट का बैकग्राउंड कस्टमाइज कर सकते हैं.
- अलग-अलग नोटिफिकेशन टोन सेट कर सकते हैं.
- आपके रिप्लाई को क्रिएटर्स ज्यादा आसानी से देख पाते हैं.
- स्टोरी को ज्यादा समय तक दिखा सकते हैं.
- प्रोफाइल पर Snapchat+ बैज दिखता है.
जियो के ये प्लान्स क्यों हैं खास?
Reliance Jio फिलहाल पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जो अपने प्लान्स के साथ Snapchat+ एक्सेस दे रही है. यह खास तौर पर यंग यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, क्योंकि Snapchat भारत में यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर ऐप है.
इस तरह के बंडल ऑफर्स के जरिए कंपनी न सिर्फ नए यूजर्स को अट्रैक्ट कर रही है, बल्कि उन्हें लंबे समय तक अपने नेटवर्क से जोड़े रखने की भी कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें: Jio का SIM बंद होने से बचाना है? ये हैं एक्टिव रखने के सस्ते ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




