12 वीकेंड का कोर्स, फीस 16000, जॉब प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट है ये प्रोग्राम

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :27 Apr 2026 3:26 PM
विज्ञापन
Public Policy Course

सांकेतिक फोटो (Canva)

Public Policy Course Online: अगर आप पब्लिक पॉलिसी, प्रशासन और सरकारी कामकाज को गहराई से समझना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. Fundamentals of Public Policy Course के 10वें एडिशन के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. इसमें एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cce.iisc.ac.in पर अप्लाई करना होगा.

विज्ञापन

Public Policy Course Online: फंडामेंटल ऑफ पब्लिक पॉलिसी कोर्स 12 वीकेंड का लाइव ऑनलाइन प्रोग्राम है, जहां देश के वरिष्ठ नौकरशाह, पॉलिसी एक्सपर्ट और अनुभवी प्रोफेशनल्स पढ़ाएंगे. इस कोर्स के माध्यम से ऐसे लोग तैयार किए जाएंगे जो नीति सुधार, लोकतांत्रिक चर्चा और पब्लिक सर्विस में बेहतर योगदान दे सकें.

Public Policy Course Online: सब्जेक्ट एक्सपर्ट लेंगे क्लास

इस कोर्स में Indian Revenue Service, Indian Administrative Service, TISS Mumbai, IIMC Delhi, NTU Singapore, Indian Railways और IIM Mumbai जैसे बड़े संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ पढ़ाएंगे. यहां सिर्फ किताबों की बात नहीं होगी, बल्कि असली केस स्टडी, ग्राउंड लेवल अनुभव और इंटरएक्टिव डिस्कशन के जरिए सीखने का मौका मिलेगा.

कोर्स की अवधि

यह कोर्स 12 वीकेंड तक चलेगा और पूरी तरह लाइव ऑनलाइन मोड में आयोजित होगा. जॉब प्रोफेशनल्स घर बैठे इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं. वीकेंड क्लास होने की वजह से नौकरी करने वाले लोग भी आसानी से इसमें भाग ले सकते हैं.

फंडामेंटल ऑफ पब्लिक पॉलिसी कोर्स की फीस 16,000 रुपये रखी गई है. कोर्स पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो आगे करियर में मददगार साबित हो सकता है.

CPRG ने दी जानकारी

ऐसे लें एडमिशन

  • सबसे पहले CPRG India की आधिकारिक वेबसाइट cce.iisc.ac.in पर जाएं.
  • वहां Fundamentals of Public Policy Course की जानकारी ध्यान से पढ़ें.
  • इसके बाद Apply Now लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपना नाम, ईमेल, शैक्षणिक जानकारी और जरूरी विवरण भरें.
  • सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कोर्स के लिए छात्र, रिसर्च स्कॉलर, नौकरीपेशा लोग, सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी और पब्लिक पॉलिसी में रुचि रखने वाले सभी लोग आवेदन कर सकते हैं. यह प्रोग्राम थ्योरी और प्रैक्टिकल समझ दोनों को साथ लेकर चलता है.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced का झंझट नहीं, सिर्फ Main स्कोर से पाएं बिहार के इस कॉलेज में एडमिशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola