गुरुग्राम से दरभंगा आ रही बस में लगी आग, खिड़की तोड़कर कूदने लगे यात्री

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: गुरुग्राम से दरभंगा आ रही बस में आग लग गई. जान बचाने के लिए बस में मौजूद यात्री खिड़कियां तोड़कर कूदने लगे. इस दौरान तीन यात्री बेहोश हो गए. कुछ यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बस से निकाला गया. घटना एनएच 27 पर मिर्जापुर के पास हुई.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज जिले से बड़ी खबर है, जहां गुरुग्राम से दरभंगा आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. चलती बस में आग लगते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

इस दौरान एक महिला समेत तीन यात्री घायल हो गए. सभी घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. घटना बरौली थाना इलाके के मिर्जापुर गांव के पास एनएच-27 पर हुई.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि शिव महिमा नाम की बस गुरुग्राम से दरभंगा आ रही थी. बस में करीब 60 से अधिक यात्री सवार थे. यात्रियों के अनुसार बस में निर्धारित क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाया गया था. सफर के दौरान बस कहीं नहीं रोकी गई. इसी बीच अचानक बस के पिछले हिस्से में चक्के के पास से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई.

बस के अंदर धुआं भरने से यात्रियों का दम घुटने लगा. ऐसे में लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और एक-एक कर बाहर निकलने लगे. कुछ यात्री घबराहट में सीधे सड़क पर कूद गए, जिससे उन्हें चोटें आईं. सड़क पर अचानक बस में आग लगने की घटना से कुछ देर के लिए एनएच-27 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई.

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. बाद में आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई.

यात्रियों ने लगाया ये आरोप

यात्रियों ने आरोप लगाया कि टूरिस्ट बस के नाम पर लंबी दूरी की बसों में नियमों की अनदेखी की जा रही है. घटना के बाद यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि लंबी दूरी की बसों की जांच कराई जाए और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में फिर से इस तरह की घटना ना हो.

(गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट)

Also Read: महिलाओं के खाते में मई में ट्रांसफर होंगे 20-20 हजार रुपए, 40 लाख से अधिक का हुआ सर्वे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन