Gopalganj News : भागीपट्टी गांव के पास पोल से टकरायी बाइक, युवक की मौके पर ही गयी जान

Published by :GURUDUTT NATH
Published at :24 Apr 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : भागीपट्टी गांव के पास पोल से टकरायी बाइक, युवक की मौके पर ही गयी जान

कटेया थाने के भागीपट्टी गांव के पास पोल से बाइक टकराने के बाद युवक की मौके पर मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

गोपालगंज. कटेया थाने के भागीपट्टी गांव के पास पोल से बाइक टकराने के बाद युवक की मौके पर मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. मृतक युवक यूपी के कुशीनगर जिला के पटहेरवां थाना के पचरुखिया गांव के निवासी गांधी कुशवाहा का पुत्र सोनू कुशवाहा बताया गया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू अपने मामा के घर परसौनी जा रहा था. इसी दौरान भागी पट्टी गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन