Gopalganj News : युवती के गले में फंदा डालकर हत्या करने के बाद बंगरा घाट पुल से नीचे फेंका शव

Gopalganj News : गंडक नदी के किनारे बंगरा घाट पुल के नीचे युवती के गले में फंदा डालकर हत्या करने के बाद शव को फेंका गया था. शव को गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा. उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.
बैकुंठपुर. गंडक नदी के किनारे बंगरा घाट पुल के नीचे युवती के गले में फंदा डालकर हत्या करने के बाद शव को फेंका गया था. शव को गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा. उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर डीएसपी अभय रंजन कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, वरीय पुलिस सब इंस्पेक्टर राम उदय व विजय कुमार आदि बंगरा घाट पुल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
डॉग स्क्वायड व एफएसएल ने की जांच
इसके बाद डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम पहुंची. पुलिस के साथ घंटों डॉग स्क्वायड जांच करता रहा. टीम को ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. शव का पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव को पहचान के लिए तीन दिनों तक रखा जायेगा. शव की पहचान के लिए पुलिस ने सारण, पूर्वी चंपारण तथा मुजफ्फरपुर पुलिस से भी सहयोग की अपील की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती की उम्र 19-20 वर्ष होगी. उसके गले में सोने जैसी चेन है. लाल व सफेद कलर की स्वेटर पहनी है. गले में कपड़ा से कसने का निशान है. वहीं गर्दन के नीचे जख्म मिला. युवती की हत्या कहीं दूर से करने के बाद शव को यहां ठिकाना लगा दिया गया है.
कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
युवती की हत्या के पीछे रेप के बाद होने के बाद किये जाने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता. पोस्टमार्टम के बाद साफ होगा. वैसे पुलिस ऑनर किलिंग से भी जोड़कर घटना की तफ्तीश कर रही है. युवती की हत्या से इलाके में दहशत व चर्चा का माहौल बना रहा. पुलिस फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से अभी परहेज कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




