Gopalganj News : झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पर एक ही परिवार के पांच लोगों को किया घायल

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 16 Mar 2025 8:55 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवां गांव में दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवां गांव में दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया गया कि तिरबिरवां गांव के संजय यादव और दीपू यादव के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद था. होली के दिन दोनों पक्षों के बीच सतेंद्र कुमार राम के घर के सामने झगड़ा शुरू हो गया. इस दौरान नागेंद्र राम बीच-बचाव की कोशिश करने पहुंचे, तभी दोनों पक्षों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

दोनों पक्षों को समझाने गये थे नागेंद्र राम

घायल नागेंद्र राम ने बताया कि दोनों पक्षों को वे समझा रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. जब यह खबर परिवार को लगी, तो वे भी मौके पर पहुंच गये. आरोपितों ने उनके अलावा परिवार के छह लोगों को भी पीट कर घायल कर दिया. घायलों में सतेंद्र कुमार राम, नागेंद्र राम, उपेंद्र राम, मुन्ना राम और नरेश राम की बेटी सोनी कुमारी व पत्नी मालती देवी शामिल हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा. वैसे एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन