Gopalganj Firing: गोपालगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व मुखिया को घर के बाहर मारी गोली

अपराधियों ने जिम संचालक के सीने में मारी चार गोलियां
Gopalganj Firing: बाइक पर सवार होकर अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान अपराधियों ने पूर्व मुखिया के ऊपर गोली चला दी. गोली लगने से अजय सिंह बुरी तरह से घायल हो गए.
Gopalganj Firing: गोपालगंज. बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदात दर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक पूर्व मुखिया को गोली मारने की सूचना है. घटना थावे थाने के धतिंगना गांव की है. सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
घर के बाहर बैठे थे पूर्व मुखिया
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धतिंगना पंचायत के पूर्व मुखिया अजय सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार होकर अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान अपराधियों ने पूर्व मुखिया के ऊपर गोली चला दी. गोली लगने से अजय सिंह बुरी तरह से घायल हो गए. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हालांकि तबतक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे.
जांच में जुटी पुलिस
आनन-फानन में पूर्व मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. वैसे डाक्टरों का कहना है कि अभी वो खतरे से बाहर नहीं है. अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा है कि हमरावरों की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा. आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




