Gopalganj News : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पर चार साल से नौकरी कर रहे थे 12 कर्मी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 15 Feb 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पर चार साल से नौकरी कर रहे थे 12 कर्मी, प्राथमिकी दर्ज

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर चार साल से 12 स्वास्थ्यकर्मियों के नौकरी करने का खुलासा हुआ है. ये सभी ए-ग्रेड के नर्स हैं और सदर अस्पताल में कार्यरत हैं, हालांकि इनमें से एक कर्मी का निधन हो चुका है. इस मामले में दर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने 11 स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर चार साल से 12 स्वास्थ्यकर्मियों के नौकरी करने का खुलासा हुआ है. ये सभी ए-ग्रेड के नर्स हैं और सदर अस्पताल में कार्यरत हैं, हालांकि इनमें से एक कर्मी का निधन हो चुका है. इस मामले में दर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने 11 स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि 15 मार्च, 2021 को स्वास्थ्य विभाग पटना के फर्जी पत्र संख्या 313 (6) के आधार पर सभी 12 स्वास्थ्यकर्मियों ने नियुक्ति पा ली थी. उस वक्त मामले की जांच नहीं हो सकी और तीन साल में सेवा संपुष्टि भी करा ली गयी. निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) स्वास्थ्य सेवाएं के पास जब शिकायत पहुंची, तो इसकी जांच करायी गयी. स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिस पत्र से नियुक्ति हुई, वह फर्जी निकली. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

ये स्वास्थ्यकर्मी निकले फर्जी

स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में फर्जी नियुक्ति पत्र पर तैनात 12 कर्मियों की सूची जारी की है. इनमें परिचारिका श्रेणी-ए के स्वास्थ्यकर्मी जहानाबाद के राकेश कुमार, रणधीर कुमार, पटना के अनिसाबाद के अर्जुन कुमार चौधरी, सीवान के रघुनाथपुर के दिग्विजय कुमार मांझी, पटना के दानापुर के सुनील कुमार चौधरी, नालंदा के खुदागंज के मिंटू कुमार चौधरी, पटना के दनियवां की प्रियंका कुमारी, लखीसराय के पीरी बाजार की शोभा कुमारी, मेदनी चौकी की नीलम कुमारी, नालंदा के वेना निवासी रजनीश कुमार और लखीसराय के मेदनी चौक के संजीव कुमार शामिल हैं. वहीं, किरण कुमारी का सेवा काल में ही निधन हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन