Bihar: बिहार के इस जिले में सांस लेना मुश्किल, दूसरे दिन भी रेड जोन में रहा, AQI 325 के पार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Dec 2025 7:06 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar: गोपालगंज इन दिनों ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहा है. एक तरफ पहाड़ी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है, तो दूसरी ओर शहर और ग्रामीण इलाकों का एक्यूआई लगातार खराब श्रेणी में पहुंचकर लोगों की सांसें तक भारी कर रहा है. हालात हर दिन और चिंताजनक होते जा रहे हैं.
Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले वालों पर इस समय प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है. एक ओर पहाड़ों से आ रही हवा से ठंड में इजाफा हो रहा है तो दूसरी ओर हवा में घुला जहर भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में प्रदूषण से लोग बेहाल हैं. मंगलवार भी जिले का ओवरऑल एक्यूआइ बेहद खराब श्रेणी में रही. सुबह छह बजे पुलिस लाइन का एक्यूआइ 318 दर्ज किया गया. जबकि हजियापुर का 316 रहा.
लगातार बढ़ रहा खतरा
ग्रामीण इलाके भी अब भी रेड जोन में आ गये हैं, जहां का एक्यूआइ लगातार 300 के पार बना हुआ है. इनमें राजेंद्र नगर की हवा सबसे ज्यादा खराब है, जहां एक्यूआइ 367 है. शहरों में रहने वाले लोग भी लगातार खांसी, जुकाम और सांस की दिक्कत की शिकायत कर रहे हैं. प्रदूषण के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. सर्दी के दिनों में तापमान के गिरने से हवा की गति कम हो जाती है.
हवा का प्रवाह धीमा रहने पर प्रदूषक कण वातावरण में फंस जाते हैं और ऊपर उठ नहीं पाते. यही कारण है कि धुआं, धूल और जहरीले कण जमीन के करीब जमा हो जाते हैं. इसके साथ ही सुबह और शाम के समय हल्के कोहरा और धुंध मिलकर स्थिति को और खराब बना देते हैं. वाहनों का धुआं, निर्माण कार्य और कचरा जलाने की घटनाएं प्रदूषण को और बढ़ाती हैं. उसके बाद भी लोग शहर की सड़कों पर कचरा को जलाने से परहेज नहीं कर रहे हैं.
अब बढ़ने लगी ठंड, रात में बढ़ीं मुश्किलें
मौसम के इस बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया. पूस महीने के शुरू होने के बाद से ही मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन में कभी तेज धूप हो रही है और रात में ठंड भी कम लग रही है, तो कभी धूप हल्की हो रही है. इस बीच मंगलवार को दिन भर पछुआ हवाएं चली. इस वजह से धूप भी बहुत असरदार नहीं रहीं.
हवा में नमी 70% पहुंच गयी नमी की मात्रा
अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि औसत से 1.2 कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 10.8 पहुंच गया. हवा में नमी 70 प्रतिशत, तो पछुआ हवा 10.6 किमी की रफ्तार से चलती रही. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर अभी दो दिन तक रहेगा.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का डीए 5% बढ़ा, देखिये पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










