टोल प्लाजा: कोलकाता से बर्दवान जाना हुआ सस्ता, अब यहां नहीं देना होगा टोल टैक्स
Published by : Ashish Jha Updated At : 12 Mar 2026 1:16 PM
Dankuni Toll plaza
Toll Plaza: कोलकाता से बर्दमान का सफर अब सस्ता होने जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि दंकुनी टोल प्लाजा पर अनिश्चित काल तक कोई टोल नहीं लिया जाएगा.
मुख्य बातें
Toll Plaza: कोलकाता : दंकुनी टोल प्लाजा पर एक लेन में आनेवाले वाहनों से टैक्स वसूली बंद कर दी गयी है. बर्दवान की ओर जाने वाले सभी वाहनों को इससे राहत मिलेगी. अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग को टोल मुक्त कर दिया गया है. हालांकि, बर्दवान से कोलकाता की ओर आने वाले वाहनों को निर्धारित टोल का भुगतान करना होगा. केवल एक लेन, यानी बर्दवान की ओर जाने वाले वाहनों के लिए टोल मुक्त किए जाने के कारण राजनीतिक बहस शुरू हो गयी है.
दूसरे लेन पर पहले की तरह लगेगा टैक्स
दंकुनी टोल प्लाजा के सूत्रों के अनुसार, बर्दवान से कोलकाता की ओर आने वाले वाहनों को पहले की तरह ही निर्धारित टोल का भुगतान करना होगा. केवल एक लेन, यानी बर्दवान की ओर जाने वाले वाहनों के लिए टोल मुक्त किया गया है. वैसे सरकार के इस फैसले पर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है. बर्दवान-दुर्गापुर एक्सप्रेसवे की साइड वॉल गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर सवाल उठ रहे हैं. राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने दंकुनी टोल प्लाजा के इस फैसले को उस घाव को छुपाने का प्रयास बताया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नुकसान की भरपाई करने की कोशिश
दंकुनी शहर के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राहा ने कहा- दरअसल, यह केंद्र सरकार की तरफ से नुकसान की भरपाई करने की कोशिश है. आपने देखा ही होगा कि एक साल से भी कम समय में घटिया सामग्री से सड़क बनाई गई है. अब भाजपा सीबीआई जांच चाहती है. यह सड़क आम जनता के टोल के पैसों से बनी है, लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिल रही है. सेरामपुर भाजपा के उपाध्यक्ष देबाशीष मुखर्जी ने कहा- क्या ये कहने वालों को पता है कि इन सभी राष्ट्रीय राजमार्गों का खर्च केंद्र सरकार उठाती है, लेकिन वह काम राज्य सरकार की देखरेख में होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










