सांईं बाबा और शिव मंदिर का स्थापना दिवस नौ फरवरी से, निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

Published by : AWEDHESH KUMAR RAJA Updated At : 03 Feb 2026 3:40 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर के जादोपुर रोड स्थित ब्रह्म सती स्थान परिसर में अवस्थित श्री सांईं बाबा मंदिर एवं श्री शिव मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 9 और 10 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जायेगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर के जादोपुर रोड स्थित ब्रह्म सती स्थान परिसर में अवस्थित श्री सांईं बाबा मंदिर एवं श्री शिव मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 9 और 10 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जायेगा. यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. मंदिर विकास समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को सुबह सात बजे से पूजनोत्सव की शुरुआत होगी. इसके बाद सुबह नौ बजे सांईं बाबा की भव्य एवं मनमोहक पालकी यात्रा निकाली जायेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी. इस आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. वहीं, 10 फरवरी को सुबह सात बजे से पुनः पूजनोत्सव का आयोजन होगा. इसके बाद दिन के एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जायेगा. मंदिर विकास समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है. स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों में मंदिर के संस्थापक सदस्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक राजमंगल सिंह, प्रभा किरण, पुजारी ब्रह्मदत्त चौबे, सांसद प्रतिनिधि रामाशीष सिंह, सुनील कुमार ओझा, अधिवक्ता मोहन राय, राजेश देवा, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार पांडेय, रवि पासवान, रविश कुमार सिंह, शिक्षिका संगीता देवी सहित कई अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन