खेल रहे थे बच्चे, मौत बनकर दीवार चीरते हुए कमरे में घुसी बस, गोपालगंज में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोग

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया है. यहां गोपालपुर में एक तेज रफ्तार स्कूली बस अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. इस हादसे में घर के भीतर खेल रहे दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक स्कूल बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बने एक घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर घुस गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस हादसे में घर के अंदर खेल रहे दो छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. मृत बच्चों की पहचान पांच साल के आरिफ और छह साल के इम्तियाज के रूप में हुई है.

महिला भी घायल

हादसे के समय घर में मौजूद एक गर्भवती महिला नूरजहां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. वे लगभग सात महीने की गर्भवती बताई जा रही हैं. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोग बोले- बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थी

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है और दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. लोगों में काफी गुस्सा भी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बस चालक की भूमिका की भी जांच होगी. दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बीपीएससी से होगी 44000 शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द आएगा विज्ञापन, बिहार में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन