गोपालगंज में दो दिनों में दूसरी डरावनी वारदात, महज दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस, गोल घेरे में आरोपी युवक की तस्वीर
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में दो दिनों में दूसरी दुष्कर्म की घटना सामने आई है. महज डेढ़ साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है. आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया.
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. पटना में नाबालिग छात्रा की मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि अब गोपालगंज में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस सनसनीखेज वारदात ने सबको झकझोर दिया है. इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधा है.
लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा
आरोपी की पहचान मोहम्मद सारिक के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहनेवाला है. गोपालगंज में बाइक के शोरूम में पेंटर का काम करता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा, लेकिन बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ सारिक ने की हैवानियत
जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और वहीं बने मेज पर बैठ गई थी. इसी दौरान मोहम्मद सारिक वहां पहुंचा और मासूम के साथ हैवानियत की. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ी और स्थानीय लोग तुरंत जुट गए. गुस्साए ग्रामीणों ने बच्ची के शरीर पर खून देख आरोपी को पकड़ लिया. मिली जानकारी के अनुसार, मासूम की मां फिनाइल और डिटर्जेंट बनाने का काम करती हैं.
मासूम की हालत नाजुक
मासूम की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद उसे गोपालगंज के माडर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए PMCH, पटना भेजा गया है. जहां उसका इलाज जारी है.
दो दिनों में दूसरी घटना
यह गोपालगंज में दो दिनों में दूसरी दुष्कर्म की घटना है. बीते 24 घंटे में नगर थाना क्षेत्र हनुमानगढ़ी में भी सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें आरोपी अभी फरार है. दोनों मामलों की जांच के लिए FSL टीम तैनात की गई है.
Also Read: पटना में DSP को कुचलने की कोशिश? युवक को रौंदने के बाद ड्राइवर ने सरकारी गाड़ी पर चढ़ाया ट्रक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










