पटना में DSP को कुचलने की कोशिश? युवक को रौंदने के बाद ड्राइवर ने सरकारी गाड़ी पर चढ़ाया ट्रक
डीएसपी की कार में ड्राइवर ने ट्रक घुसाया
Patna Accident News: पटना में बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, फिर भागते हुए दानापुर DSP की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी. हादसे में DSP अमरेंद्र कुमार झा बाल-बाल बचे. पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Patna Accident News: पटना में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार बालू लदे एक ट्रक ने पहले बाइक सवार युवक को कुचल दिया. फिर भागने के दौरान दानापुर SDPO-2 की सरकारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में DSP अमरेंद्र कुमार झा बाल-बाल बच गए. हादसा बिहटा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ.
स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू से लदा ट्रक रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार में आ रहा था. अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने जा रहे बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
युवक को कुचलने के बाद, DSP की गाड़ी में मारी टक्कर
युवक को कुचलने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने लगा. इसी दौरान दानापुर अनुमंडल के डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा अपनी सरकारी गाड़ी से बिहटा की ओर आ रहे थे. सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को देखकर सरकारी वाहन चालक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में सीधे सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी. हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि डीएसपी सुरक्षित हैं.
ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक ने जानबूझकर रास्ता साफ करने के लिए सरकारी वाहन को टक्कर मारी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. सूचना मिलते ही बिहटा समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया.
घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ट्रक कहां से बालू लेकर आ रहा था और क्या उसके पास वैलिड पेपर मौजूद थे. प्रारंभिक जांच में अवैध बालू ढुलाई की आशंका जताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










