गोपालगंज में बारात से गायब मासूम की मिली लाश, बच्चे की हत्या कर झाड़ियों में फेंका गया था शव

घटना की जांच करने पहुंची पुलिस
Bihar Crime News: गोपालगंज में बारात से गायब मासूम की लाश मिली है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. हत्या के बाद किसी ज्वलनशील पदार्थ से शव को जलाने की आशंका है.
गोविंद/ Bihar Crime News: गोपालगंज में शादी-समारोह से अगवा हुए आठ वर्षीय बच्चे की अपराधियों ने हत्या कर दी. तीन दिनों के बाद मंगलवार की सुबह उसका शव मीरगंज थाने के खरौनी गांव के झ़ाड़ियों से बरामद किया गया. हत्या के बाद किसी ज्वलनशील पदार्थ से शव को जलाने की आशंका है. शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. मृतक बच्चे की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई, जो मीरगंज थाने के हरपुर गांव के मुंशी यादव का आठ वर्षीय पुत्र था. वह पांचवी क्लास में पढ़ता था और बीते सात जून की रात को अचानक लापता हो गया था.
परिजनों ने किया हंगामा
लापता होने के बाद मामले में परिजनों ने मीरगंज थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस बच्चे को गुमशुदा मानकर गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई नहीं की थी. ग्रामीण और परिजन बच्चे की लगातार तीन दिन से तलाश कर रहे थे और उन्हें अनहोनी की आशंका थी. एसपी अवधेश दीक्षित ने भी आठ जून की रात घटना की जांच की थी. हालांकि शव मिलने के बाद पहुंचे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने परिजनों के निशानदेही के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. हत्या की वजह आपसी दुश्मनी बतायी जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहें थे परिजन
पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनमें सुनेश कुमार यादव, नीरज कुमार आदि शामिल है. ये सभी रिश्ते में मृतक बच्चे का चाचा लगते हैं. पुलिस ने तीनों को थाना लाकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, दूसरी तरफ हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिंक और टेक्निकल सेल की टीम को बुलाकर जांच करायी है. हत्या से परिजनों में आक्रोश है और लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहें थे. वहीं, एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा.
Also Read: Bihar Crime: कहासुनी के बाद पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस आरोपित पति और देवर को भेजा जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




