महाबीरी अखाड़े में नर्तकियों के डांस व डीजे पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना देने पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक करती एसडीओ.

महावीरी अखाड़ा पर्व के मद्देनजर गोपालगंज में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें सुरक्षा, प्रशासनिक तैयारियों और जुलूस मार्ग से जुड़ी बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

आगामी महावीरी अखाड़ा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ. प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई. इसमें सभी संबंधित बीडीओ आनंद मोहन, सीओ रजत बर्णवाल एवं थानाध्यक्ष पीके प्रभाकर शामिल हुए. बैठक में जुलूस एवं अखाड़ा मार्ग का सत्यापन कर रास्ते में आने वाली बाधाओं को समय रहते दूर करने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संवेदनशील व विवादित स्थलों चिह्नित करने का निर्देश

संवेदनशील एवं विवादित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर उनका चिन्हीकरण करने को कहा गया. एसडीओ ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा उनके ड्यूटी स्थल निर्धारित करने का निर्देश दिया. जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन की भी समीक्षा की गयी. सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग करने, डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग, जुलूस के समय तथा निर्धारित मार्ग से जुड़े नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया गया.

पूजा और अखाड़ा समितियों के साथ होगी बैठक

इसके अलावा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर सतत निगरानी रखने तथा पूर्व के विवादों और संवेदनशील व्यक्तियों की पहचान कर निवारक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. बीडीओ एवं सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पूजा और अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय बैठक करने का भी निर्देश दिया गया.


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन