पीएमश्री गांधी स्मारक स्कूल के गेट पर छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करनेवाला युवक गिरफ्तार
भोरे के पीएमश्री गांधी स्मारक स्कूल में छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक को शिक्षकों ने पकड़ा, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन मजनू।
भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर विद्यालय अवधि के दौरान छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. मनचलों की हरकत की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
आपके शहर में
मनचलों पर पुलिस रख रही है नजर
घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है. छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड के सभी विद्यालयों में ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. अभियान के दौरान विद्यालय अवधि में स्कूलों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध युवकों पर नजर रखी जाएगी.
छात्राओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : स्कूल प्रशासन
विद्यालय प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. छात्राओं से छेड़खानी या अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





