पर्यावरण सुरक्षा संकल्प के साथ मनी पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि पर मां के नाम का दिया गया पौधा

Updated:
विज्ञापन

मां के नाम पर पौधा को सौंपते उपाध्यक्ष.

गोपालगंज में अंशु कुमार मिश्र ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर पौधा मां के नाम अभियान चलाया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को पौधे वितरित किए गए।

विज्ञापन

गोपालगंज : सदर प्रखंड के बसडीला में लोजपा रामविलास के जिला उपाध्यक्ष अंशु कुमार मिश्र ने अपनी दिवंगत मां स्व:कमलावती देवी की पुण्यतिथि को इस वर्ष भी श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाया. पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहले दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम की पूरी थीम “पौधा मां के नाम” रही. अंशु कुमार मिश्र का कहना है कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है. मां की स्मृति को केवल एक दिन तक सीमित रखने के बजाय उनके नाम पर पौधा लगाकर उसे बड़ा करना और उसकी सेवा करना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक संदेश है.

कार्यक्रम में आये लोगों को दिया गया पौधा

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की विशेष रूप से भागीदारी रही. सोनीपति देवी, सोनी देवी, रिंकी देवी, बुलबुल देवी सहित दर्जनों महिलाओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया. जिले के सम्मानित व्यवसायी अमित तिवारी, सम्मानित संवेदक अभिषेक मिश्रा, लोजपा नेता पप्पू मिश्रा, शिबू शरण पाण्डेय तथा मीरगंज निवासी जीएन गिरी को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले लोगों ने भी “पौधा मां के नाम” जैसी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना आज के समय में बेहद जरूरी है.


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन