सड़क व नाली निर्माण पूरा होने से पहले शुरू हुआ अतिक्रमण, सीएम के पास पहुंची शिकायत
भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क और नाली निर्माण पूरा होने से पहले ही अतिक्रमण शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
भोरे-मीरगंज मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है. सड़क के दोनों किनारे पक्की नाली का भी निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन सड़क और नाली का निर्माण पूरा होने से पहले ही इसके अतिक्रमण की शिकायत सामने आने लगी है. खजुरहां में कलकत्ता बिरयानी नामक दुकान के संचालक द्वारा कथित तौर पर लोहे का पाइप लगाकर सड़क किनारे की जमीन पर अतिक्रमण शुरू कर दिया गया है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
आपके शहर में
यातायात व्यवस्था बेहतर होने की है उम्मीद
लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन अभी से अतिक्रमण शुरू होने से भविष्य में सड़क की चौड़ाई और नाली की उपयोगिता प्रभावित हो सकती है. मामले को लेकर स्थानीय निवासी जटाशंकर मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से निर्माणाधीन सड़क और नाली की जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
