स्कूल बस के चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

भोरे के कल्याणपुर टोला में स्कूल बस की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला रीखई बारी में हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. हादसा हुस्सेपुर बाजार स्थित एक निजी विद्यालय की बस से हुआ. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि चालक ने बस आगे बढ़ायी, कि बच्ची पहिये की चपेट में आ गयी. पहिये के नीचे दबने से उसकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेटा को बस में बैठाने आया था पिता, साथ में थी बेटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी विद्यालय की बस रोजाना की तरह बच्चों को लेने रीखई बारी गांव पहुंची थी. गांव निवासी कृष्णा खटीक का एक बेटा इसी विद्यालय में पढ़ता है. परिजन उसे बस पर चढ़ा रहे थे. इसी दौरान उसकी डेढ़ वर्षीय छोटी बहन अनजाने में बस के नीचे चली गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये.


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन