ePaper

बाइक व मोबाइल लूट के मामले में आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 23 Jun 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व मोबाइल लूट के मामले में आरोपित गिरफ्तार

मांझा. स्थानीय पुलिस ने पिस्टल का भय दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मांझा. स्थानीय पुलिस ने पिस्टल का भय दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 31 अक्तूबर 2024 को हुई थी, जब तेलियाबान गांव के अरमान अली बाजार जा रहे थे. रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अपराधी ने पिस्टल दिखाकर उनकी बाइक और मोबाइल को छीन लिया था. इस संबंध में अरमान ने मांझा थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बरौली थाना क्षेत्र के बखरौर जदी गांव निवासी अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन