ePaper

श्रीपुर के कंठी बथुआ गांव में आग से झोंपड़ी जलकर राख

Updated at : 09 Jan 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीपुर के कंठी बथुआ गांव में आग से झोंपड़ी जलकर राख

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के कंठी बथुआ गांव में गुरुवार देर रात अचानक लगी आग से एक परिवार की मेहनत की कमाई जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के कंठी बथुआ गांव में गुरुवार देर रात अचानक लगी आग से एक परिवार की मेहनत की कमाई जलकर राख हो गयी. घटना के समय घर के सभी सदस्य भोजन कर गहरी नींद में सो रहे थे. आग की चपेट में आकर घर के सामने रखा अनाज का बखार और झोंपड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गये. पीड़ित गृहस्वामी अमित कुमार शर्मा के अनुसार ठंड अधिक होने के कारण परिवार के सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे. देर रात लगी आग की किसी को भनक नहीं लग सकी. शुक्रवार सुबह जब परिजन जागे तो बखार और झोंपड़ी को जलकर राख में तब्दील पाया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. पीड़ित परिवार ने बताया कि आग में अनाज, घरेलू सामान समेत जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गयी हैं, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. मामले को लेकर सीओ वीरबल वरुण को लिखित आवेदन देकर मुआवजे की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन