ePaper

बेटी कात्यायनी संग रंगों में डूबे तेजस्वी यादव, वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल

Updated at : 04 Mar 2026 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Holi

तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी संग खेली होली

Bihar Holi: तेजस्वी यादव ने होली अपनी नन्हीं बेटी कात्यानी यादव के साथ मनाया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे बेहद सादगी से बेटी को गुलाल लगाते, गोद में उठाकर दुलार करते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Holi: बिहार की सियासत में जब फागुन का रंग घुलता है, तो उसकी चमक दिल्ली तक महसूस की जाती है. इस साल 2026 की होली बेहद खास रही, क्योंकि सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजनीति की आपाधापी को दरकिनार कर अपनी नन्हीं बेटी कात्यायनी के साथ रंगों का त्यौहार मनाया.

सोशल मीडिया पर सामने आए एक बेहद भावुक और प्यारे वीडियो ने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है, जिसमें एक राजनेता नहीं, बल्कि एक लाड़ला पिता अपनी बिटिया को गुलाल से सराबोर करता नजर आ रहा है.

रंग, अबीर और पिता-पुत्री का प्यारा रिश्ता

वीडियो में फागुन की मस्ती साफ झलकती है. कभी तेजस्वी यादव बेटी के गालों पर रंग लगाते दिखते हैं, तो कभी कात्यायनी मासूम अंदाज में रंगों से खेलती नजर आती हैं. घर का माहौल पूरी तरह होली की रौनक से सराबोर है. हंसी, ठिठोली और सादगी भरे जश्न ने इस पल को खास बना दिया है.

समर्थक इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ है. कई यूजर्स ने लिखा कि “सियासत से ऊपर परिवार”, तो कुछ ने इसे “दिल छू लेने वाला पल” बताया.

वायरल हो रहे वीडियो में तेजस्वी यादव अपनी बेटी कात्यायनी को गोद में उठाकर उसे रंगों से खेलना सिखा रहे हैं. कात्यायनी की मासूम हंसी और गुलाबी गालों पर लगा अबीर किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है.

कुर्ता फाड़ होली के दौर से ‘क्यूट’ होली तक का सफर

एक समय था जब पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित लालू प्रसाद यादव के आवास पर होने वाली ‘कुर्ता फाड़ होली’ की चर्चा पूरे देश में होती थी. 90 के दशक की उस हुड़दंगी और खिलखिलाती होली के किस्से आज भी सियासी गलियारों में मशहूर हैं.

वक्त बदला और परिस्थितियां भी. अब राजद की नई पीढ़ी ने होली मनाने का अंदाज बदल लिया है. तेजस्वी यादव का यह नया अवतार दिखाता है कि अब लालू परिवार में त्योहारों का केंद्र बिंदु केवल सियासत और समर्थक ही नहीं, बल्कि परिवार की नन्हीं खुशियां भी हैं.

रिश्तों की गर्माहट और फागुन की असली रूह

तेजस्वी ने इस मौके पर यह संदेश भी दिया कि त्यौहार केवल शोर-शराबे का नाम नहीं, बल्कि अपनों के करीब आने का एक जरिया है. जहां एक ओर बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहता है, वहीं होली के इन रंगों ने एक पल के लिए सारी कड़वाहट को मिटा दिया है.

आरजेडी समर्थकों और आम जनता द्वारा इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें लोग कात्यायनी को दुआएं दे रहे हैं. वाकई, 2026 की यह होली रिश्तों की मिठास और पिता-पुत्री के अटूट प्रेम के नाम रही.

Also Read: लालू यादव की ‘कुर्ताफाड़ होली’: रंग-गुलाल से लेकर गोबर-कीचड़ तक, देखिए वायरल तस्वीरें

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन