लालू यादव की ‘कुर्ताफाड़ होली’: रंग-गुलाल से लेकर गोबर-कीचड़ तक, देखिए वायरल तस्वीरें
लालू यादव की होली की पुरानी तस्वीरें
Lalu Yadav Holi: बिहार में होली के मौके पर लालू यादव की पुरानी होली की यादें लोगों को फिर से रंगों में सराबोर कर रही हैं. कुर्ता फाड़ होली और समर्थकों के साथ उनका मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Lalu Yadav Holi: होली का त्योहार आते ही बिहार में रंगों की खुमारी नजर आने लगती है. सड़कों पर लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हैं और होली का भरपूर आनंद लेते हैं. बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की होली की यादें भी इस मौके पर ताजा हो जाती हैं.
आपके शहर में
कुर्ता फाड़ होली के जनक
लालू यादव को बिहार में कुर्ता फाड़ होली के जनक माना जाता है. 90 के दशक में होली के दिन वे अपने समर्थकों को पहले रंग लगाते, फिर खुद कुर्ता फाड़ कर माहौल को और भी रंगीन बना देते थे.

लालू यादव की 90 के दशक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आज तेजी से वायरल हो रही हैं.

2016 की होली की झलक
2016 में जब नीतीश कुमार ने लालू यादव के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई थी, तब होली का उत्सव खास अंदाज में मनाया गया. उस दौरान आरजेडी सुप्रीमो ने नीतीश को अबीर का तिलक लगाया और समर्थकों के साथ रंगों में सराबोर हो गए.

चारा घोटाले से पहले की होली
चारा घोटाले में सजा से पहले लालू यादव ने पटना के दस सर्कुलर रोड पर होली मनाई थी. उस समय भी वे रंगों में मस्त दिखाई दिए और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया.

बिहार की पॉलिटिकल होली अधूरी बिना लालू
बिहार में अगर होली की बात हो और लालू यादव की चर्चा न हो, तो पॉलिटिकल होली अधूरी मानी जाती है. उनका यह रंगीन अंदाज आज भी लोगों की यादों में जीवित है और होली के दिन उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर साल वायरल होती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए