बिहार में होली की तस्वीरें: रामकृपाल ने लगाए ठुमके, पटना में मटन के लिए लंबी लाइन, तेजस्वी ने शेयर किया प्यारा वीडियो

Updated:
विज्ञापन

रामकृपाल ने लगाए ठुमके, बीजेपी विधायक बग्गी के साथ सड़क पर निकले

Bihar Holi: बिहार में होली धूमधाम से मनाई जा रही है. नेताओं और आम जनता ने रंग-गुलाल, ढोल और जुलूस के साथ त्योहार को खूब उत्साह के साथ मना रहे हैं. पटना में मटन के लिए लंबी लाइन देखने को मिली. आप भी देखिए होली की कुछ तस्वीरें…

विज्ञापन

Bihar Holi: बिहार समेत पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है. राजनीतिक गलियारों में भी होली की खास रौनक नजर आई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. पटना के गांधी मैदान में मंत्री ने ठुमके लगाए. तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी के साथ होली का प्यारा वीडियो शेयर किया है. शहर के एग्जिबिशन रोड में मटन के लिए लंबी लाइन लगी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
एग्जिबिशन रोड में मटन के लिए लंबी लाइ

पटना में नेताओं ने खेली होली

पटना के गांधी मैदान में बीजेपी विधायक राम कृपाल यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते नजर आए. उन्होंने ढोल बजाए और कार्यकर्ताओं के साथ ठुमके लगाए.

मंत्री रामकृपाल ने लगाए ठुमके

भाजपा विधायक संजीव चौरसिया भी ढोल-मंजीरा और सजी हुई बग्गी के साथ सड़कों पर होली खेलने निकले. जुलूस जैसे माहौल में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए. रंग-गुलाल, अबीर, फूलों की बरसात और गले मिलकर लोग त्योहार का भरपूर आनंद ले रहे थे.

बग्गी के साथ शहर में निकले विधायक संजीव चौरसिया

तेजस्वी यादव ने भी अपनी बेटी के साथ होली का प्यार वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनकी बेटी कात्यायनी उनको गुलाल लगाते दिख रही हैं.

तेजस्वी यादव को गुलाल लगाती बेटी कात्यायनी

नेताओं के होली मिलन समारोह

तेज प्रताप यादव समेत कई नेताओं ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया. इसके अलावा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मंगलवार को पटना में होली मनाई.

पटना में खास सुरक्षा इंतजाम

होली को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है.

डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह रोक है. हुड़दंग, धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग की रेसिंग या सड़क पर स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. ऐसे लोग जेल तक जा सकते हैं.

त्योहार का रंगीन आनंद

आम लोग भी होली का आनंद उठा रहे हैं. तेजप्रताप के कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश यादव ने अपनी भांजी के लिए शॉपिंग की.

आकाश यादव ने अपनी भांजी के लिए की शॉपिंग

पटना के एग्जिबिशन रोड पर मटन के लिए लंबी लाइनें लगीं. रंग, मस्ती और उत्साह के बीच त्योहार को यादगार बनाया गया.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने बढ़ाई धाराएं, अब इस एंगल से भी होगी जांच

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन