पलामू के देवरी में सोन नदी के किनारे अनजान युवती का शव मिला, होली में फैली सनसनी

Updated:
विज्ञापन

पलामू के देवरी में अनजान युवती का शव मिलने से होली में सनसनी फैल गई.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Palamu Crime News: पलामू के देवरी ओपी क्षेत्र में सोन नदी किनारे 26 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है. पानी में रहने से शव की पहचान मुश्किल हो रही है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और लोगों से शिनाख्त करने की अपील की है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu Crime News: होली के त्योहार के बीच पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हुसैनाबाद अनुमंडल के देवरी ओपी क्षेत्र में सोन नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मंगलवार देर शाम ग्रामीणों की नजर नदी के किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सोन नदी क्षेत्र में एक युवती का शव देखा और इसकी सूचना देवरी ओपी के एएसआई सुरेश राम को दी. एएसआई ने तुरंत वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया. सूचना मिलते ही हुसैनाबाद एसडीपीओ एस.एस. मोहम्मद याकूब, हुसैनाबाद थाना, देवरी ओपी, दंगवार ओपी और महिला थाना की टीम मौके पर पहुंची.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.

पानी में रहने से फूला शव, पहचान में हो रही परेशानी

पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है. शव कुछ हिस्सों में बालू से ढका हुआ था और पानी में अधिक समय तक रहने के कारण फूल गया है. इसी वजह से पहचान करने में कठिनाई हो रही है. शव को देखने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि युवती शादीशुदा थी या अविवाहित. वह लाल रंग का सलवार सूट पहनी हुई थी और उसके दाहिने हाथ में एक चूड़ी मिली है. युवती की लंबाई करीब पांच फीट बताई जा रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

देवरी ओपी पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. एसडीपीओ एस.एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि अज्ञात शव होने के कारण जांच में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन हर बिंदु पर गहनता से छानबीन की जा रही है. आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क साधा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: पलामू के पूर्वडीहा में जीवित है परंपरागत होली कीर्तन की परंपरा, वसंत पंचमी से शुरू

आम लोगों से पहचान की अपील

पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि आसपास के किसी भी इलाके से कोई युवती लापता है तो वे हुसैनाबाद थाना या देवरी ओपी में आकर शव की शिनाख्त करें. होली जैसे त्योहार के बीच इस घटना ने इलाके में चिंता और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है और जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें: होली में हाई अलर्ट पर धनबाद के एसएनएमएमसीएच का इमरजेंसी विभाग, 4 मार्च को 24 घंटे इलाज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola