एसपी के निरीक्षण के बाद चौकसी

Published at :08 Jan 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी के निरीक्षण के बाद चौकसी

शहर में एक छत के नीचे होंगे तीन थाने गोपालगंज : अब शहर में एक ही छत के नीचे तीन थाने चलेंगे. महिला प्रताड़ना और एसटी-एससी से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टाउन थाना परिसर में इसके लिए बिल्डिंग बनाने का काम तेज हो गया है. नयी बिल्डिंग […]

विज्ञापन

शहर में एक छत के नीचे होंगे तीन थाने

गोपालगंज : अब शहर में एक ही छत के नीचे तीन थाने चलेंगे. महिला प्रताड़ना और एसटी-एससी से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टाउन थाना परिसर में इसके लिए बिल्डिंग बनाने का काम तेज हो गया है. नयी बिल्डिंग में पुलिस की चार चौकियां रहेंगी. साल के अंत तक भवन निर्माण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है. दो करोड़ की लागत से बन रही तीन बिल्डिंग आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस रहेंगी. वायरलेस रूम से लेकर पुलिस के कंट्रोल रूम इस थाने में रहेंगे. पुलिस अधिकारियों के लिए आवास की सुविधाएं भी इसी बिल्डिंग में रहेंगी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीन मंजिली बिल्डिंग में सभी थाने रहेंगे, जबकि दो अलग-अलग बिल्डिंग में पुलिस अधिकारियों के आवास होंगे. नगर थाने का जर्जर भवन अंगरेजों के जमाने का है. हल्की बारिश में भी भवन से पानी टपकने लगता है.
अलग-अलग रहेगी थाना हाजत : नयी बिल्डिंग में थानों की अलग-अलग हाजत रहेगी. महिला थाने की महिला-पुरुष हाजत होगी. इसी प्रकार एसटी-एससी थाने की हाजत होगी. नगर थाने की सभी तकनीक इस नयी बिल्डिंग में रहेगी.
थाने का सुरक्षित रहेगा मालखाना : नयी बिल्डिंग के बन जाने से टाउन थाने का मालखाना सेफ और सुरक्षित रहेगा. थाना परिसर में मालखाना सुरक्षित नहीं होने के कारण दो सप्ताह पूर्व शरारती तत्वों ने जब्त गाड़ियों में आग लगा दी थी. इसमें लाखों का नुकसान हुआ. नयी बिल्डिंग में मालखाना अलग-अलग थानों के बनाये जायेंगे
पुलिस आवास भी बनेगा
नगर थाने का नया भवन बन रहा है. इसका निर्माण पूरा होते ही थाना शिफ्ट किया जायेगा. पुलिस के लिए आवास भी थाना कैंपस में बन रहा है.
रवि रंजन कुमार, एसपी -फोटो न. 13
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन