अगले सप्ताह और गिरेगा तापमान कोहरे की चादर से लिपटी रही शनिवार की सुबह

गोपालगंज : कश्मीर में हो रही बर्फबारी से अगले सप्ताह भी ठंड से राहत मिलनेवाली नहीं है. बर्फीली हवाओं से शीतलहर जारी रहने की संभावना बनी हुई है. तापमान में गिरावट जारी रहने की बात कही गयी है. शनिवार की सुबह कोहरे की चादर से लिपटी रही. दिन के 11 बजे तक दृश्यता काफी कम […]
गोपालगंज : कश्मीर में हो रही बर्फबारी से अगले सप्ताह भी ठंड से राहत मिलनेवाली नहीं है. बर्फीली हवाओं से शीतलहर जारी रहने की संभावना बनी हुई है. तापमान में गिरावट जारी रहने की बात कही गयी है. शनिवार की सुबह कोहरे की चादर से लिपटी रही. दिन के 11 बजे तक दृश्यता काफी कम रही. महज पांच मीटर ही दिन की दृश्यता रही.
इसके कारण सड़कों पर दोपहर तक वाहन लाइट के सहारे रेंगते रहे. सबसे अधिक कठिनाई वर्ग 6 से लेकर मैट्रिक के छात्रों को झेलनी पड़ी. निजी स्कूल की बसें सुबह 8 बजे ही शहर के स्टॉपेज पर पहुंच गयी थीं. इसके कारण छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. गिरते तापमान के कारण पशु-पक्षियों पर भी गंभीर असर पड़ा है. सुबह पांच बजे से ही चहचहाने वाले पक्षियों की आवाज अब सुनने को नहीं मिल रही है. सुबह कब हुई पता भी नहीं चल रही है. दोपहर एक बजे धूप खिली. धूप का असर देर तक नहीं रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










