पूजा करने गये छात्र पर चाकू से हमला, घायल

Published at :04 Jan 2017 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा करने गये छात्र पर चाकू से हमला, घायल

गोपालगंज : रामचंद्रपुर गांव में शंकर भगवान की मंदिर में पूजा-अर्चना करने गये छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया. घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भरती कराया गया. प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि थावे डाकघर में कार्यरत अखिलेश्‍वर उपाध्‍याय के पुत्र ताराकांत उपाध्‍याय शिव मंदिर में पुजारी का काम करता था. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : रामचंद्रपुर गांव में शंकर भगवान की मंदिर में पूजा-अर्चना करने गये छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया. घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भरती कराया गया. प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि थावे डाकघर में कार्यरत अखिलेश्‍वर उपाध्‍याय के पुत्र ताराकांत उपाध्‍याय शिव मंदिर में पुजारी का काम करता था.

छात्र के पिता भी इस मंदिर में पुजारी हैं. सोमवार की शाम को ताराकांत पूजा करने के बाद घर लौट रहा था. रास्‍ते में गांव के अंकित उपाध्‍याय, गुड्डन उपाध्‍याय, संतोष समेत चार-पांच युवकों ने घेर कर मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भरती कराया. घायल छात्र ने दो हजार रुपये व सोने की अंगूठी छीन लेने का आरोप लगाया है. सदर अस्‍पताल में पुलिस ने छात्र से पूछताछ करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन