सदर अस्पताल में चाइल्ड हेल्थ सेंटर जनवरी से

Published at :17 Dec 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चाइल्ड हेल्थ सेंटर जनवरी से

अवधेश कुमार राजन गोपालगंज : नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के लिए यह राहत भरी खबर है. नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सदर अस्पताल के परिसर में चाइल्ड हेल्थ सेंटर का भवन बन कर तैयार हो चुका है. यह भवन पूरी तहर से वातानुकूलित है. इसमें एक सौ नवजात बच्चों को भरती कर […]

विज्ञापन

अवधेश कुमार राजन

गोपालगंज : नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के लिए यह राहत भरी खबर है. नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सदर अस्पताल के परिसर में चाइल्ड हेल्थ सेंटर का भवन बन कर तैयार हो चुका है.

यह भवन पूरी तहर से वातानुकूलित है. इसमें एक सौ नवजात बच्चों को भरती कर उनके इलाज की बेहतर व्यवस्था से लैस किया गया है. सिर्फ सदर अस्पताल ही नहीं बल्कि जिले के किसी भी अस्पताल में जन्म लेनेवाले नवजात शिशु को किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्थ केयर सेंटर में भरती कराया जायेगा. जहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध होगी. नवजात बच्चों के हेल्थ पूरा ख्याल यह सेंटर रखेगा. सेंटर के स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि जन्म मृत्यु दर को कम करना. बता दें कि सदर अस्पताल में जन्म लेने के साथ ही लगभग प्रति माह 40 से 65 नवजात शिशुओं की मौत हो जाती है. यह मौत विभिन्न बीमारियों और बच्चों के विकास नहीं होने के कारण होता है.

नवजात शिशुओं की देखभाल बेहतर नहीं होने के कारण भी मौत होती है. इसे रोकने में यह हेल्थ सेंटर काफी कारगर साबित होगा. सदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नही है. जिसके कारण जन्म लेने के साथ ही नवजात बच्चों में समस्या होने पर उन्हें निजी नर्सिग होम या क्लीनिक तथा गोरखपुर तथा अन्य शहरों का सहारा लेना पडता है. हेल्थ केयर सेंटर खुलने से नवजात बच्चों को समय पर उचित इलाज की व्यवस्था हो जायेंगी. गोरखपुर एवं बडे शहरों में रेफर होने के कारण अधिकतर शिशुओं की मौत रास्ते में हो जाती थी. या बड़े शहर में इलाज कराने की क्षमता अधिकतर गरीबों को पास नहीं हो पाती थी. उनके लिए यह हेल्थ सेंटर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. हेल्थ सेंटर के शुरू होने से तत्काल नवजात को उचित इलाज शुरू हो जायेगा. सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ को लेकर पेच फंसा हुआ है.

सदर अस्पताल में तीन शिशु रोग विशेषज्ञ की जरूरत है. इसके बदले में महज एक शिशु रोग विशेषज्ञ है. इसके कारण नवजात शिशुओं की समय पर इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता. ऐसे में हेल्थ केयर सेंटर के शुरू होने को लेकर पेच फंसा हुआ है. आखिर विशेषज्ञ डॉक्टर कहां से आयेंगे. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग मंथन में जुटा हुआ है.

क्या कहते हैं डीपीएम

चाइल्ड हेल्थ सेंटर का भवन बन कर तैयार हो चुका है. जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसके उद्घाटन की तैयारी की जा रही है. हेल्थ सेंटर से नवजात शिशुओं की भरपूर देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी.

अरविंद कुमार झा, डीपीएम, सदर अस्पताल, गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन