आज से और सतायेगी सर्दी ठंड सर्द हवाओं से बेअसर रही सूरज की तपिश

Published at :16 Dec 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
आज से और सतायेगी सर्दी ठंड   सर्द हवाओं से बेअसर रही सूरज की तपिश

गोपालगंज : तेज सर्द हवाओं ने गुरुवार को दिन भर खिली धूप को भी बेअसर कर दिया. सूरज की चमक से लोगों को गरमाहट मिली, तो ठंडी हवाओं ने खुले में खड़ा होना मुश्किल कर दिया. हालांकि दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है, जबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट रही है. शाम होते […]

विज्ञापन

गोपालगंज : तेज सर्द हवाओं ने गुरुवार को दिन भर खिली धूप को भी बेअसर कर दिया. सूरज की चमक से लोगों को गरमाहट मिली, तो ठंडी हवाओं ने खुले में खड़ा होना मुश्किल कर दिया. हालांकि दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है, जबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट रही है. शाम होते ही घने कोहरे से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. गुरुवार को घने कोहरे के साथ सुबह से ही तेज सर्द हवाएं चल रही थीं. करीब 11 बजे से ही धूप निकल आयी थी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप की गरमाहट का एहसास नहीं हो पा रहा था.

बाहर निकलने पर हवा से ठंड लग रही थी. हालांकि सूरज की गरमी ने अपना असर दिखाया. बुधवार की तुलना में गुरुवार अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी, जो 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 रहा. आर्द्रता भी 98 फीसदी रही, जबकि हवा का रुख 3.9 किमी प्रति घंटे से पछिया हवा चलती रही.

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय की मानें, तो हिमालय पर हिमपात शुरू हो चुका है. वहां से पछुआ ठंडी हवाएं निकल चुकी हैं. ये 36 घंटे यानी शुक्रवार तक गोपालगंज पहुंच जायेंगी. यहां हवाओं के पहुंचने के बाद कड़ाके की सर्दी का सितम शुरू हो जायेगा. पिछले साल की तुलना में इस बार कोहरे का प्रभाव अधिक रहेगा. अगर इसी बीच पूरब की हवाएं हावी होती हैं तो फिर बारिश की संभावना भी बन सकती है.

और यदि बारिश हुई तो फिर कोहरे से निजात मिल जायेगी. आगामी एक से दो दिनों के भीतर गलन व ठिठुरन बढ़ जायेगी.
शहर में कोहरे में लाइट जला कर जाते हाइवे पर ट्रक.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन