ट्रैक्टर, बोलेरो व बाइक की भिड़ंत में दंपती घायल

Published at :13 Dec 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर, बोलेरो व बाइक की भिड़ंत में दंपती घायल

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पास ट्रैक्टर, बोलेरो के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार दंपती घायल हो गये. घायल पति-पत्नी को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. हादसे के बाद ट्रैक्टर व बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गये. घायल दंपती की पहचान गोपालपुर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पास ट्रैक्टर, बोलेरो के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार दंपती घायल हो गये. घायल पति-पत्नी को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. हादसे के बाद ट्रैक्टर व बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गये. घायल दंपती की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला गोखुल के निवासी रजिया खातून व इनके पति सद्दाम हुसैन के रूप में की गयी. घायल सद्दाम हुसैन ने बताया कि बाइक से घर जाने के दौरान ट्रैक्टर व बोलेरो चालक ओवरटेक करने लगे. दोनों वाहनों के बीच ओवरटेक के दौरान बाइक में टक्कर मार दी गयी जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गये. पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन