कोहरे की चादर में लिपटा रहा दिन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

ठंड का सितम . बर्फीली हवाओं ने रोकी जीवन की रफ्तार, सूर्य के नहीं हो रहे दर्शन गोपालगंज : कोहरे की चादर में पूरा दिन लिपटा रहा. इसका अंदाजा इसी से लगता है कि गुरुवार को लोग सूरज की एक झलक पाने को तरसते रहे. ठंड के मारे लोग घरों, कार्यालयों एवं दुकानों में दुबके […]
विज्ञापन
ठंड का सितम . बर्फीली हवाओं ने रोकी जीवन की रफ्तार, सूर्य के नहीं हो रहे दर्शन
गोपालगंज : कोहरे की चादर में पूरा दिन लिपटा रहा. इसका अंदाजा इसी से लगता है कि गुरुवार को लोग सूरज की एक झलक पाने को तरसते रहे. ठंड के मारे लोग घरों, कार्यालयों एवं दुकानों में दुबके रहे. बर्फीली हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे. अधिकतम तापमान में ज्यादा कमी से पूरे दिन ठिठुरन का एहसास होता रहा. घने कोहरे के साथ जब सुबह हुई तो लोगों को लगा कि पिछले सोमवार की तरह दिन में धूप निकलेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया उम्मीद टूटती गयी.
लोग धूप को तरस गये. शहर की सड़कों पर भी इसका असर दिखा. भीड़-भाड़ तो थी, पर लोग गरम कपड़ों व टोपी में खुद को बचाते दिखे. अधिकतम तापमान 21.1 डिसे, जबकि न्यूनतम 10.9 डिसे रहा. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है. इसके कारण जम्मू-कश्मीर से बर्फीली हवा चल रही है, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गयी है. सर्द हवाओं के कारण दिन में न तो ज्यादा कोहरा हो रहा है और न ही खुल कर बादल. यह स्थिति अगले कोल्ड वार आने तक रहेगी.
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद बारिश होने की संभावना है.
आनेवाले दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. वजह नौ दिसंबर से पश्चिमोत्तर भारत में सक्रिय होनेवाला पश्चिमी विक्षोभ है. मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसंबर को आंशिक बदली की संभावना जतायी है. पहाड़ों पर बर्फबारी और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश भी संभव है.
स्वाभाविक है कि इसके बाद उधर से आनीवाली बर्फीली हवाओं के नाते ठंड अपने चरम पर आयेगी. 13 दिसंबर को बारिश की संभावना जतायी गयी है. ऐसा हुआ तो इसके बाद तापमान गिरेगा.
मौसम विभाग ने 13 को बािरश की संभावना जतायी
गुरुवार को शीतलहर में कांपते स्कूल जाते बच्चे.
अब स्कूलों में सुबह 10 बजे से होगी पढ़ाई
जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम राहुल कुमार ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है. उन्होंने सुबह 10 बजे से क्लास शुरू करने का आदेश दिया है. अब तक निजी स्कूलों और सरकारी स्कूलों में 9 बजे से क्लास शुरू हो रहे थे. डीएम के आदेश के बाद भी कई निजी स्कूलों के द्वारा आठ बजे से ही क्लास चलाया जा रहा था. ठंड में बच्चों की परेशानियों को देखते हुए डीएम ने स्कूल का समय 10 बजे कर दिया है.
आंकड़ों में मौसम
48 घंटे से अपनी रंगत में लौटी ठंड
10.9 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
9 दिसंबर के बाद बदलेगा गोपालगंज का मौसम
11 बजे सुबह तक वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं
पांच वर्षों में आठ दिसंबर
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2012 28.1 12.4
2013 26.3 14.3
2014 22.7 15.4
2015 24.6 12.2
2016 21.1 10.9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










