लिंक फेल, 15 किमी तक जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी . देवापुर व डुमरिया सेतु पर वनवे से फंसी रहीं सैकड़ों गाड़ियां बलथरी चेक पोस्ट पर लगा जाम व जाम में गाड़ियों की लंबी कतार. हाइवे पर परिचालन पूरी तरह ठप रहा शुक्रवार की रात्रि से शनिवार तक हाइवे से लेकर शहर तक जाम से कौंधता रहा. चेक पोस्ट पर लिंक फेल होने से […]
विज्ञापन
परेशानी . देवापुर व डुमरिया सेतु पर वनवे से फंसी रहीं सैकड़ों गाड़ियां
बलथरी चेक पोस्ट पर लगा जाम व जाम में गाड़ियों की लंबी कतार.
हाइवे पर परिचालन पूरी तरह ठप रहा
शुक्रवार की रात्रि से शनिवार तक हाइवे से लेकर शहर तक जाम से कौंधता रहा. चेक पोस्ट पर लिंक फेल होने से पंद्रह किमी तक जाम लगा रहा. देवापुर और डुमरिया सेतु पर वन वे परिचालन से जाम लगा रहा.
गोपालगंज : शनिवार जिले के लिए जाम दिवस रहा. एनएच 28 हो या शहर, हर जगह जाम-ही-जाम रहा. गोपालगंज की सीमा डुमरिया सेतु से लेकर उत्तरप्रदेश की सीमा तक जाम लगा रहा. हाइवे पर परिचालन पूरी तरह ठप रहा. सीमा पर लगा जाम उत्तरप्रदेश के तमकुही से तथा बिहार के बलथरी चेक पोस्ट तक रहा. वहीं,
देवापुर से कोइनी अंधा मोड़ तक गाड़ियां फंसी रहीं. उधर, महासेतु पार करने में आठ से दस घंटे लोगों को इंतजार करना पड़ा. जाम का कारण कहीं सर्वर डाउन होना, तो कहीं वनवे परिचालन रहा. स्थिति यह रही की लोग जाम से तड़पते रहे. वहीं, ट्रक चालकों को सड़क पर ही जहां खाना बनाना पड़ा, वहीं मुसाफिरों को भूखे-प्यासे दिन और रात गुजारनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










