कल नहीं चलेंगे प्राइवेट स्कूलों के वाहनों

Published at :27 Nov 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
कल नहीं चलेंगे प्राइवेट स्कूलों के वाहनों

गोपालगंज : प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 28 नवंबर को स्कूली वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ बैजनाथ सिंह ने कहा है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा भारत बंद का आयोजन किया गया है. ऐसे में चौक-चौराहों पर सड़क को घंटों जाम किया जाता है. इसके कारण स्कूली […]

विज्ञापन

गोपालगंज : प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 28 नवंबर को स्कूली वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ बैजनाथ सिंह ने कहा है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा भारत बंद का आयोजन किया गया है. ऐसे में चौक-चौराहों पर सड़क को घंटों जाम किया जाता है. इसके कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

सुरक्षा की दृष्टि से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि सोमवार को वे बच्चों को अपनी सुविधा के अनुसार स्कूल पहुंचाएं तथा वापस ले जाएं. इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव कुंजबिहारी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन