एनबीपीडीसीएल का स्थापना दिवस आज, तैयारी पूरी

Published at :01 Nov 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
एनबीपीडीसीएल का स्थापना दिवस आज, तैयारी पूरी

गोपालगंज : जिले को बिजली से रोशन करनेवाला विद्युत विभाग का कार्यालय मंगलवार को स्वयं रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगायेगा. यहां जगमगाती रोशनी के बीच विद्युत विभाग अनवरत अपनी विकास यात्रा की गाथा सार्वजनिक करेगा. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन काॅरपोरेशन लिमिटेड की स्थापना के चार वर्ष पूरे हो गये हैं. मंगलवार को स्थापना दिवस के अवसर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले को बिजली से रोशन करनेवाला विद्युत विभाग का कार्यालय मंगलवार को स्वयं रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगायेगा. यहां जगमगाती रोशनी के बीच विद्युत विभाग अनवरत अपनी विकास यात्रा की गाथा सार्वजनिक करेगा. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन काॅरपोरेशन लिमिटेड की स्थापना के चार वर्ष पूरे हो गये हैं. मंगलवार को स्थापना दिवस के अवसर पर जिला विद्युत कार्यालय गोपालगंज के प्रांगण में स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक मनाया जायेगा.

इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी करते हुए समारोह परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया है. स्थापना दिवस समारोह के साथ-साथ कंपनी अपनी उपलब्धियों को भी बतायेगी. खास नजर इस पर होगी कि जिले के विद्युतीकरण एवं विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में और अधिक कारगर रणनीति कंपनी की क्या होगी?

स्थापना दिवस के अवसर खुशी के इस समारोह में जिलावासियों की नजर अगली रणनीति पर भी टिकी है. कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह के साथ साथ हम और बेहतर कैसे करें, इस नीति का भी खुलासा किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन