आयकर की टीम ने शहर में डाला डेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

अब नहीं बचेंगे टैक्स चोरी करनेवाले कारोबारी विभाग के अधिकारी खुफिया जानकारी जुटाने में लगे गोपालगंज : आयकर चोरी करनेवाले कारोबारियों के लिए यह बुरी खबर है. आयकर विभाग की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है. टैक्स चोरी करनेवाले कारोबारी अब नहीं बच पायेंगे. पर्व-त्योहार के मौके पर आयकर विभाग बड़े कारोबारियों की […]
विज्ञापन
अब नहीं बचेंगे टैक्स चोरी करनेवाले कारोबारी
विभाग के अधिकारी खुफिया जानकारी जुटाने में लगे
गोपालगंज : आयकर चोरी करनेवाले कारोबारियों के लिए यह बुरी खबर है. आयकर विभाग की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है. टैक्स चोरी करनेवाले कारोबारी अब नहीं बच पायेंगे. पर्व-त्योहार के मौके पर आयकर विभाग बड़े कारोबारियों की खुफिया जुटाने में लगा है. विभाग के रडार पर गोपालगंज शहर के अलावा मीरगंज, बरौली, सासामुसा, कुचायकोट, जलालपुर, भोरे, कटेया तथा विजयीपुर के कई कारोबारी हैं. कारोबारियों की कुंडली पहले से विभाग के अधिकारी तैयार कर रहे थे.
अब कार्रवाई की फूल प्रुफ तैयारी के साथ अधिकारी पहुंचे हैं. जानकार सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग के मुजफ्फरपुर के आयुक्त के निर्देश के अनुरूप कई टीम गोपालगंज, सीवान, छपरा, मोतिहारी, बेतिया, बगहा समेत कई जिलों में पहुंच कर अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है. आयकर विभाग के अधिकारी छोटे बाजारों को भी इस बार अपने निशाने पर लिये हैं.
वैसे कारोबारियों पर नजर रखी जा रही है जो टैक्स चोरी कर करोड़पति बने हुए हैं. इतना ही नहीं इससे पहले भी आयकर विभाग ने शहर के कई प्रतिष्ठानों की सर्वे कर चुका है. आयकर विभाग के अधिकारियों के शहर में डेरा डालने की खबर बुधवार की देर शाम शहर में फैल गयी, जिसको लेकर बड़े व्यवसायियों में हड़कंप मच गया. आयकर विभाग रिटर्न दाखिल नहीं करनेवाले कारोबारियों को सबसे अधिक नजर लगाये हुए है. विभाग के अधिकारियों का मानना है कि टैक्स चोरी करनेवाले कोई भी हो वे बच नहीं पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










