अरना बाजार में ताजिया जुलूस के दौरान झड़प, 10 जख्मी

उचकागांव : प्रखंड के अरना बाजार में ताजिया जुलूस के दौरान झड़प हो गयी. झड़प के दौरान उचकागांव बीडीओ की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी में 10 लोगों के जख्मी होने की बात सामने आयी है. स्थिति विस्फोटक देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलानी पड़ी. पुलिस मौके पर […]
उचकागांव : प्रखंड के अरना बाजार में ताजिया जुलूस के दौरान झड़प हो गयी. झड़प के दौरान उचकागांव बीडीओ की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी में 10 लोगों के जख्मी होने की बात सामने आयी है. स्थिति विस्फोटक देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलानी पड़ी. पुलिस मौके पर कैंप कर स्थिति को सामान्य कराने में जुटी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरना बाजार में ताजिया का मेला पहले से फिक्स स्थान पर लगना था लेकिन कुछ लोगों ने शरारत करते हुए ताजिया को गलत रूट में लेकर जाने लगे. मौके पर तैनात बीडीओ ने रोका, तो उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. यह देख दूसरे पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो उठे. दोनों तरफ से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










