थावे मंदिर से लौट रहे युवकों ने की चाकूबाजी

गोपालगंज : थावे मंदिर से लौट रहे युवकों ने पुरानी रंजिश में चाकूबाजी की. चाकूबाजी के दौरान तीन युवक घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तिरविरवा गांव के एक […]
गोपालगंज : थावे मंदिर से लौट रहे युवकों ने पुरानी रंजिश में चाकूबाजी की. चाकूबाजी के दौरान तीन युवक घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तिरविरवा गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तिरविरवा गांव के दीप कुमार, विकास कुमार समेत दर्जन भर युवक थावे मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे. रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने चाकूबाजी की गयी. इसमें दीपक कुमार, विकास कुमार समेत तीन युवक घायल हो गये. दीपक कुमार को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










