मंदिर की सुरक्षा में तैनात दिखे अधिकारी

थावे : मंदिर की सुरक्षा को लेकर अधिकारी काफी मुस्तैद दिखे. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्रों के अलावे होमगार्ड, जिला पुलिस और बीएमपी के जवानों ने सुबह से शाम तक लोगों की सुरक्षा में जुटे रहे. वही बीडीओ मीनू कुमारी व पुलिस अधिकारी निगम कुमार वर्मा तैनात थे. […]
थावे : मंदिर की सुरक्षा को लेकर अधिकारी काफी मुस्तैद दिखे. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्रों के अलावे होमगार्ड, जिला पुलिस और बीएमपी के जवानों ने सुबह से शाम तक लोगों की सुरक्षा में जुटे रहे. वही बीडीओ मीनू कुमारी व पुलिस अधिकारी निगम कुमार वर्मा तैनात थे.
जबकि थावे बाजार चौक पर सुधीर कुमार सिंह तथा शिशुपाल सिंह पुलिस बल के साथ तैनात थे. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रभात कुमार, बीसीओ कुंदर कुमार, जबकि मंदिर के पूर्वी गेट पर सीओ अनिल भूषण, स्वास्थ्य प्रशिक्षक भुनेश्वर सिंह, पुलिस अधिकारी मनोज कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी, विनोद शर्मा, रामाशीष शर्मा को तैनात किया गया था. मेला परिसर में गश्ती के लिए अरुण कुमार ठाकुर, बीइओ अरुण कुमार ठाकुर तथा पुलिस अधिकार वीरेंद्र बहादुर सिंह गश्त करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










