बेटों ने की पिता पर फायरिंग कोर्ट में लगायी गुहार

गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के बेलही खास गांव में संपत्ति के लिए बेटों पर पिता की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है. विरोध करने पर फायरिंग कर धमकाने का आरोप पीड़ित पिता ने लगाया है. इस मामले को लेकर सीजेएम कोर्ट में बहू और बेटों के विरुद्ध मुकदमा दायर कर न्याय की […]
गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के बेलही खास गांव में संपत्ति के लिए बेटों पर पिता की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है. विरोध करने पर फायरिंग कर धमकाने का आरोप पीड़ित पिता ने लगाया है. इस मामले को लेकर सीजेएम कोर्ट में बहू और बेटों के विरुद्ध मुकदमा दायर कर न्याय की गुहार लगायी है. 70 वर्षीय पीड़ित रामाशंकर तिवारी ने गुहार लगाते हुए
न्यायालय से कहा कि बीमार होने की बात कह कर अपने ही बेटे संपत्ति हड़पना चाहते हैं. विरोध करने पर गला दबा कर हत्या करने की कोशिश की गयी. धमकाने के लिए हवाई फायरिंग की गयी. वहीं दूसरी तरफ नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी के निवासी शिवजी साह ने भी अपने बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. संपत्ति के लिए बहू और बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगा कोर्ट में गुहार लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










