मासूम छात्र के दिल में है छेद, ऑपरेशन के लिए नहीं हैं पैसे

गोपालगंज : एक नन्ही-सी जान, दिल में बड़े-बड़े अरमान लेकिन एक ऐसा दर्द जो उसके हर सपने के पूरे होने में बाधा बन गया है. नौ साल के मासूम छात्र ने बड़े-बड़े सपने देखे हैं, पर दिल का दर्द उसे तिल-तिल कर मार रहा है. बचपन से ही वह मौत से जंग लड़ रहा है. […]
गोपालगंज : एक नन्ही-सी जान, दिल में बड़े-बड़े अरमान लेकिन एक ऐसा दर्द जो उसके हर सपने के पूरे होने में बाधा बन गया है. नौ साल के मासूम छात्र ने बड़े-बड़े सपने देखे हैं, पर दिल का दर्द उसे तिल-तिल कर मार रहा है. बचपन से ही वह मौत से जंग लड़ रहा है. मां-बाप जिंदगी के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं. कुचायकोट के दुर्ग मटिहनिया गांव का रहनेवाला नौ साल के मासूम गोल्डेन की कहानी बेहद दर्दनाक है. गोल्डेन अभी कक्षा थ्री में पढ़ता है, लेकिन उसके दिल में छेद होने की वजह से वह आम बच्चों की तरह जीवन नहीं जी सकता. पिता उपेंद्र कुशवाहा लखनऊ मेडिकल कॉलेज से लेकर ऑल इंडिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए गये, लेकिन वहां इलाज का खर्च सुन कर उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










