गोपालगंज में पत्नी ने भाई और पिता के साथ मिलकर पति को घोंपा चाकू

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के तौहीद नगर मोहल्ले में युवक को उसकी पत्नी ने पिता और भाइयों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई की. बाद में चाकू मारकर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर पीड़ित युवक का […]
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के तौहीद नगर मोहल्ले में युवक को उसकी पत्नी ने पिता और भाइयों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई की. बाद में चाकू मारकर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव के रहनेवाले शमसेर रजा शहर में दाल-चावल का कारोबार करते हैं. तौहीद नगर मोहल्ले में किराये की मकान में रहते थे. जहां पत्नी रुखशाना खातून के साथ रिश्तेदार भी रहने लगे थे. रिश्तेदारों को रखने का विरोध शमसेर रजा ने किया.
पतिके विरोध के बाद पत्नी और उसके घरवालों ने बैठकर प्लॉनबनाया और शमसेररजा कोहीसबकसिखाने की सोची. विरोध करने पर पत्नी ने अपने पिता और भाइयों को बुलवाकर पति की पिटाई करवा दी. आसपास के लोगों ने पीड़ित युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. नगर थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




